बिजली निगम हथीन के एसडीओ कुलदीप यादव ने बताया कि हथीन उपमंडल के हथीन शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 9 हजार 427 उपभोक्ताओं पर विभाग का 16 करोड़ 88 लाख 12 हजार रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि निगम के सभी जूनियर इंजीनियरो एवं लाइन स्टाफ को हर गांव के डिफाल्टर उपभोक्ताओं की लिस्ट दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि 5 हजार रुपये से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं ने समय पर बिजली बिल नहीं भरे। तो निगम को कनेक्शन काटने के लिए भी विवश होना पड़ेगा। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि जिन गांवों में बकाया वसूली नहीं होगी। वहां बिजली आपूर्ति भी प्रयाप्त मात्रा में नहीं हो पाएगी।
एसडीओ ने बताया कि लाइन लॉस को भी कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एसडीओ कुलदीप यादव ने बताया कि जिन सरकारी विभागों के ऊपर बिजली बिल बकाया है। उनके अधिकारियों को भी सूचित करके वसूली की जाएगी।