Site icon Dainik Savera Times

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इंचार्ज के साथ की मारपीट, गैर कानूनी काम करवाने का था दबाव

नूंह: मेवात में फोन पर परमिट लेने के कारण लगातार बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हादसे होते रहे हैं। कई बिजली कर्मचारी काम करते समय बिजली का करंट लगने से इस दुनिया से अलविदा कह चुके हैं। बिजली विभाग की थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा रूप ले सकती है। विभाग में सुधार होना चाहिए, लेकिन फिर इस तरह के हादसे दोहराए जाने का मामला सामने आ रहा है।

बता दें कि बीती शुक्रवार 30 सितंबर का वाक्या है कि खंड फिरोजपुर झिरका के अगोन गांव में बना 33 केवी ट्रांसफार्मर बिजली घर इंचार्ज अशोक कुमार पर आन ड्यूटी दर्जनों विभागीय कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर हमला कर दिया, जिसकी सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद हो गई। अशोक कुमार को सीसीटीवी कैमरे में मारपीट करते हुए दर्जनों कर्मचारी लाइव देखे जा सकते हैं। जिसकी शिकायत एसडीओ बिजली बोर्ड और स्थानीय पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका को दी जा चुकी है। पीड़ित अशोक कुमार का कहना है कि कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। अशोक कुमार डरा हुआ है।

 

Exit mobile version