Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया विरोध, 25 April तक मांगे पूरी करने का दिया Ultimatum

January 9, 2023

Haryana में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया विरोध, 25 April तक मांगे पूरी करने का दिया Ultimatum

कई राज्यों में पूरानी पेंशन बहाली के बाद हरियाणा में भी ये माँग ज़ोर पकड़ने लगी है। आज हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हर ज़िला में विभिन्न विभागों के कर्मचारी सड़कों पर उतरे और सरकार को 25 अप्रेल तक माँग पूरी करने का अल्टिमेटम दिया। भिवानी में पूरानी पेंशन बहाली व एक्स ग्रेसिया पॉलिसी सहित पाँच माँगो को लेकर सड़कों पर उतरे ये विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी हैं। जो प्रदर्शन करते हुए लघु पर पहुँचे और यहाँ डीसी के मार्फ़त सीएम मनोहरलाल के नाम अपना मांगपत्र सौंपा।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार उनकी माँग पूरी करेगी। वरना वो हर महीने आंदोलन करेंगे और सरकार को झुका कर रहेंगे। वहीं सरकार को पूरानी पेंशन बहाली को लेकर 25 अप्रेल तक का अल्टिमेटम दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद बड़ा आंदोलन शुरू कर सरकार को वोट की चोट मारने का काम किया जाएगा।

अपनी माँग को लेकर ग़ुस्साए कर्मचारियों ने कहा कि उनकी माँग पूरी नहीं हुई तो भाजपा को हराने का काम करेंगे और फिर भाजपा का हरियाणा में हिमाचल जैसा हाल होगा। भाजपा का कोई उम्मीदवार दुसरे नंबर पर भी नहीं आएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार कृषि क़ानूनों को लेकर किसानों की माँग मानने से भी मना कर रही थी, लेकिन अंत में माननी पड़ी। उन्होंने कहा कि किसानों की तरह वो भी सरकार को आंदोलन से झुकाने का काम करेंगे।

कई राज्यों में पूरानी पेंशन बहाली हो चुकी है और कांग्रेस हर राज्य में ये माँग पूरी करने का वादा कर रही है। ऐसे में ये माँग हरियाणा में भी ज़ोर पकड़ रही है। अब देखना होगा कि हरियाणा सरकार अपने कर्मचारियों की इस माँग व आंदोलन को कैसे देखती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें