Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे रोजगार के अवसर, बेरोजगारी दर घटकर हुई 6.5 प्रतिशत

October 18, 2023

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे रोजगार के अवसर, बेरोजगारी दर घटकर हुई 6.5 प्रतिशत

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों के परिणामस्वरूप हरियाणा विकास पथ पर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में औद्योगिक प्रगति के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। आए दिन नई-नई कंपनियां प्रदेश में निवेश कर रही हैं जिनमें हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा सरकार की योजनाओं की बदौलत कई युवा स्वरोजगार का रास्ता भी अपना रहे हैं, वहीं सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में नई भर्तियां भी की जा रही हैं। हरियाणा सरकार के इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि प्रदेश में बेरोजगारी दर अब घटकर 6.5 प्रतिशत तक हो गई है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रलय के राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय के अप्रैल से जून 2023 के मध्य के आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारी हटाने के ठोस प्रयास किए हैं। युवाओं को न केवल सरकारी नौकरियां दी गई हैं बल्कि निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए युवाओं का कौशल विकास भी किया है। वर्ष 2014 से 2023 तक प्रदेश में 01 लाख दस हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री श्र्मनोहर लाल ने इस वर्ष 60 हजार नौकरियां देने की घोषणा की है। जिनमें से 41217 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भी प्रदेश में करीब एक लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें