हरियाणा डेस्क: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि दोपहर 1 बजे एक बार फिर डीजल के खाली टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में पंजाब के हंडेसरा के रानी माजरा निवासी 30 वर्षीय लखविंदर उर्फ लक्की, जो मैकेनिक और वेल्डर थे, की मौके पर ही मौत हो गई।
दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर टैंकर पर पानी की बौछार की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लखविंदर टैंकर पर चढ़कर वेल्डिंग का काम कर रहे थे और धमाके के बाद ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत सिटी की नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा गुरचरण भी लखविंदर के साथ वेल्डिंग का काम करते थे।
ये भी पढ़ें:
तीन माह पहले भी हुआ था हादसा
याद रहे कि यही स्थान तीन माह पहले यानी नवंबर माह में भी हादसे का स्थल बन चुका है। उस समय भी एक टैंकर में धमाका हुआ था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। घायलों में एक स्कूटी सवार राहगीर और दूसरा टैंकर चालक शामिल था। हाईवे पर लगातार ऐसे हादसों से इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...