
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पुलिस और लूट मामले के आरोपियों के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी को पैर में गोली लगी है। रविवार रात को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम लूट मामले के आरोपियों को गिरफतार करने पहुंची थी जहां पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में चलाई गई आरोपी विशाल वासी कर्ण विहार करनाल के पैर में लगी। घायल आरोपी को हस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं दूसरे आरोपी लविश उर्फ लाडी वासी किठाना जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि 12 जून को पुलिस को दी अपनी शिकायत में मंजीत कुमार ने बताया कि वह टैक्सी चलता है तथा उसके पास होंडा सिटी कार है। 12 जून को रात को करीब 8-30 बजे चार युवकों ने उसे अम्बाला से कैथल जाने के लिए उसकी कार को बुक किया था। वह चारों युवकों को लेकर अम्बाला से कैथल के लिए चला था। समय करीब 9-40 बजे रात को जब वो पिहोवा के गांव अरुणाय के बस स्टैंड एनएच-152 पर पहुंचे तो उन्होंने लघु शंका के लिए उसे रोक लिया।
थोड़ी देर बाद जब वो चलने लगे तो एक आरोपी ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उससे गाड़ी छीनकर सभी आरोपी भाग गए। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची और थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके जाँच की गई। आरोपियों द्वारा छीनी गई कार 13 जून को गांव बबुवा जिला हिसार से बरामद हुई थी। गाड़ी से बरामद मोबाइल के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढाया। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम को सूचना मिली थी कि मामले के आरोपी कुरुक्षेत्र पिहोवा मार्ग पर गांव मुर्तजापुर नरवाना ब्रांच नहर के पास घूम रहे हैं।
सूचना पर अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने गांव मुर्तजापुर के पास पहुंची जहां पर आरोपी विशाल ने पुलिस टीम को देखकर एकदम गोली चला दी। पुलिस टीम ने हवाई फायर करते हुए आरोपियों को हथियार फैंकने की चेतावनी दी लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर दोबारा फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपने आपको बचाते हुए जबाबी फायर किया जो एक गोली आरोपी विशाल के पैर में लगी।
दूसरे आरोपी को पुलिस ने काबू किया। आरोपियों की पहचान विशाल वासी कर्ण विहार करनाल व लविश वासी किछाना जिला कैथल के रूप हुई। मौके से आरोपियों द्वारा प्रयोग की गई एक पिस्टल 32 बोर व 4 खाली खोल बरामद हुए। घायल आरोपी विशाल को सरकारी हस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...