Site icon Dainik Savera Times

रोहतक में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़; एनकाऊंटर में रोहतक के 2 बदमाश घायल

रोहतक: रोहतक में शुक्रवार सुबह पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो उन्होंने चलती बाइक से फायरिंग शुरू कर दी। यह देख पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक से नीचे गिर गया, जिससे उसकी टांग टूट गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों रोहतक शहर के ही रहने वाले हैं। उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

Exit mobile version