Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 1 बदमाश के पैर में लगी गोली, CIA टीम पर की फायरिंग

August 12, 2024

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 1 बदमाश के पैर में लगी गोली, CIA टीम पर की फायरिंग

करनाल (विकास कुमार) : नीलोखेड़ी के तरावड़ी अंजनथली रोड पर रात करीब एक बजे पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड हो गई। इस मुठभेड़ में एक बादमश के टांग पर गोली है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को मौके पर दबोच लिया। ये तीनों बदमाश अंजनथली रोड पर रात को आने जाने वाले राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस पर फायरिंग की सूचना के बाद इलाका DSP सहित, तरावड़ी व बुटाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं जांच के लिए मौके पर FSL टीम को बुलाया गया है। वहीं मूठभेड़ में घायल हुए आरोपी बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर जाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रही है जबकि अन्य दो बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

फिरौती मामले में तरावड़ी गई थी असंध CIA टीम

जानकारी देते हुए असंध CIA पुलिस के इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले तरावड़ी निवासी एक प्रॉपर्टी डिलर से फिरौती की मांग की गई थी। उसी मामले में रात करीब डेढ़ बजे उनकी टीम यहां पर पहुंची थी।

पुलिस पर किए तीन फायर

इंस्पेक्टर मनदीप ने बताया कि जब पुलिस तरावड़ी अंजलथली रोड पर पहुंची तो सड़क पर तीन युवक खड़े थे। उनकी गाड़ी को देखते ही बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा करीब 3 राउंड फायर किए गए। जिनमें से एक गोली उनकी गाड़ी पर लगी। इसी दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के टांग पर गोली लगी तो वह मौके पर गिर गया और अन्य दो बदमाशों ने जब भागने की कोशिश की तो उसे मौके पर दबोच लिया गया।

मौके से पिस्टल व जिंदा करतूस बरामद

तरवाड़ी थाना SHO मुकेश कुमार ने बताया कि बदामाशों के पास से एम पिस्टल और जिंदा रौंद बरामद किए गए है। अबतक जांच में सामने आया है कि तीनों बदमाश सोनीपत के रहने वाले है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि अन्य दो को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें