Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली फिल्हाल उपचाराधीन, रेप मामले में थे दोनों फरार, एनकाउंटर कर पुलिस ने धर दबोचा

December 26, 2024

फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली फिल्हाल उपचाराधीन, रेप मामले में थे दोनों फरार, एनकाउंटर कर पुलिस ने धर दबोचा

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मामला भूपानी थाना एरिया का है। जहां फरीदाबाद पुलिस ने 2 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश को गोली लगी है, जिसका उपचार किया जा रहा है। दोनों ही आरोपी रेप मामले में फरार चल रहे थे।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश थाना क्षेत्र के पास स्थित टिकवाली रोड के आस पास मौजूद है। सूचना रात करीब 10 बजे मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने CIA टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को घेर लिया। पूछताछ करने पर संदेह हुआ तो पुलिस गिरफ्तारी के लिए आगे बढ़ी। जिसके बाद बदमाशों ने खुद को बचाने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

 

फायरिंग होती देख पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी। जिस कारण वह घायल हो जमीन पर गिर पड़ा। दूसरा आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे भी काबू कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

गिरफ्तारी के बाद जांच की तो दोनों की पहचान राकेश और मुकेश उर्फ लक्की के रूप में हुईं है। मुकेश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं राकेश जेल में बंद है। दोनों आरोपी रेप के मामले में फरार थे, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा काफी समय से की जा रही थी। पुलिस ने 2 देसी कट्टे और गोलियों के 2 खाली खोल बरामद किए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें