Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र के पलवल गांव में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़; एक आरोपी घायल, 2 अन्य गिरफ्तार

October 13, 2026

कुरुक्षेत्र के पलवल गांव में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़; एक आरोपी घायल, 2 अन्य गिरफ्तार

थानेसर : पलवल गांव के पास पुलिस और ट्रांसफार्मर चोरों के बीच हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक मुख्य आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने इस गिरोह के अन्य साथियों को भी दबोच लिया है और उनके पास से भारी मात्रा में चोरीशुदा तांबे का तार बरामद किया है।

पानीपत में बनाया था ठिकाना और चोरी का नेटवर्क :
जांच में सामने आया कि यशपाल और इंदल पानीपत के कावड़ी रोड पर अर्जुन नगर में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। उन्होंने अपने रहने और चोरी का सामान छिपाने के लिए यह ठिकाना बनाया था। पूछताछ के दौरान पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले नेटवर्क का भी खुलासा किया है।

पुलिस ने इस मामले में दो अन्य साथियों नीतीश यादव और लक्ष्मण को भी गिरफ्तार किया है :
नीतीश यादव मूल रूप से यूपी के एटा जिले के पीपहड़ा गांव का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के पहाड़गंज में रह रहा था। लक्ष्मण बदायूं जिले के खेड़ा जलालपुर का निवासी है और पानीपत के औद्योगिक विहार में रह रहा था। ये दोनों आरोपी यशपाल और इंदल से चोरी का सामान खरीदते थे। 12 अक्टूबर को पुलिस ने इंदल समेत इन तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं दर्जनों मामले :
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 87 किलो चोरीशुदा तांबे का तार बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इन अपराधियों का आपराधिक इतिहास बहुत लंबा रहा है। मुख्य आरोपी यशपाल पर ट्रांसफार्मर चोरी के करीब 106 और इंदल पर 40 मामले दर्ज हैं। अस्पताल में इलाज पूरा होने और ऑपरेशन के बाद पुलिस यशपाल से भी गहन पूछताछ करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें