Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में रेहड़ी वालों का अतिक्रमण, बस स्टैंड पर दुकानदार लेते है किराया, आम जनता परेशान, उत्पन्न हो जाती है जाम की स्थित

December 11, 2024

कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में रेहड़ी वालों का अतिक्रमण, बस स्टैंड पर दुकानदार लेते है किराया, आम जनता परेशान, उत्पन्न हो जाती है जाम की स्थित

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित इस्माईलाबाद में रेहड़ी वालों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे आम जनता को कई परेशानियों का सामना कर पड़ता है। इस अतिक्रमण से कई बाद जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इतना ही नहीं जिन दुकानों के सामने रेहड़ी लगाई जाती है, वह दुकानदार भी रेहड़ी वालों से मोटा किराए वसूलते है। जिससे वह उस जगह पर कब्जा करके बैठ जाते है।

 

रेहड़ी संचालकों का ये अतिक्रमण दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इसके कारण अस्थाई बस स्टैंड पर बसों के खड़े होने की भी जगह नहीं बचती। जगह के अभाव में बस चालक बसों को बीच सड़क पर ही रोक देते है। जिससे जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है। ओर खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

 

इस सिलसिले में पीडब्ल्यूडी विभाग और नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के लिए कई अभियान भी चलाए जा चुके है। जिसके बाद अतिक्रमण हटता है और कुछ समय बाद वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

इस संदर्भ में विभाग के एसडीओ करनैल सिंह गिल ने कहा कि उनके पास शिकायत भी दी गई। इसके बावजूद भी वह जांच करवाएंगे और कार्रवाई करेंगे। अतिक्रमण होने की स्थिति में पुलिस बल और नगर पालिका के साथ मिलकर अभियान निकला जाएगा। यदि रेहड़ी संचालक अभियान के बाद भी समान नहीं हटाते है तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र लिख कर उनका सहयोग मांगा जाएगा। सहायता मिलते ही अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी जाएगी। उनका कहना है कि आम जनता द्वारा दी जाने वाली प्रत्येक शिकायत पर अमल किया जाएगा। आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें