Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा आम चुनाव-2024 की एक-एक गतिविधि पर सी-विजिल से रखी जाएगी निगरानी : Shantanu Sharma

March 23, 2024

लोकसभा आम चुनाव-2024 की एक-एक गतिविधि पर सी-विजिल से रखी जाएगी निगरानी : Shantanu Sharma

कुरुक्षेत्र: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 की एक-एक गतिविधि पर सी-विजिल एप के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इस एप पर आम व्यक्ति भी आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित शिकायत दे सकता है। इस एप पर 24 घंटे 7 दिन चुनावों के दौरान शिकायत की जा सकती है। इतना ही नहीं इस एप पर फोटो, ऑडियो और वीडियो को अपलोड किया जा सकता है। अहम पहलू यह है कि एप पर शिकायत के 100 मिनट के अंदर-अंदर निपटारा किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सी-विजिल एप तैयार की गई है।

इस एप को अपने मोबाईल फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस बार एप पर फोटो को भी अपलोड किया जा सकेगा। इससे पहले एप पर ऑडियो और वीडियो को ही अपलोड करने की सुविधा थी। इस एप के बारे में एफएसटी, एसएसटी और संबंधित सभी टीमों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और सभी के मोबाईल पर सी-विजिल एप को डाउनलोड किया जा चुका है। इस एप को आम नागरिकों के लिए, जिला चुनाव अधिकारियों के लिए, फील्ड में काम करने वाले अधिकारियों के लिए रिटनिर्ंग अधिकारी के लिए, आब्जर्वर के लिए, ईसीआई, सीईओ और डीईओ के लिए तैयार किया गया है।

इन चुनावों में सभी अधिकारी इस सी-विजिल से जुडकर चुनावों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और कहीं पर भी आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लघंना नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि जब डीसीसी के शिकायत पहुंचेंगी तो वह 5 मिनट के अंदर फील्ड यूनिट को शिकायत वेरिफिकेशन के लिए भेजेगा, इसके बाद फील्ड स्टाफ 15 मिनट के अंदर वेन्यू पर पहुंचेगा और 30 मिनट के अंदर फील्ड स्टाफ शिकायत पर एक्शन लेने के बाद अपनी रिपोर्ट एप पर अपलोड करेगा। इस कार्रवाई के बाद रिटनिर्ंग अधिकारी 50 मिनट के अंदर राज्य को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इस प्रकार 100 मिनट के अंदर सभी कार्रवाई की जानी सुनिश्चित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें