Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पूर्ण आहुति डालनी होगी : असीम

January 19, 2024

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पूर्ण आहुति डालनी होगी : असीम

अंबाला शहर: शहर विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सुगमता से मिल रहा है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी लोगों के लिए खुशहाली लेकर आई है। देश व प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर है। विधायक वीरवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड नम्बर 1, 9 व 10 के तहत हाउसिंग बोर्ड कालोनी कम्यूनिटी सेंटर नारायणगढ़ रोड़, घेल रोड़ स्थित जीआरएसडी स्कूल, वार्ड नम्बर 6, 7 व 8 के लिए नाहन हाउस स्थित वाल्मिकी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं।

विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गांरटी वाली गाड़ी एक संकल्प के साथ पूरे देश में निकली जा रही हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पूर्ण आहुति डालनी होगी, तभी हम इस संकल्प को पूरा करने में सफल होगें। इस मौके पर विधायक ने यह भी कहा कि हाउसिंग बोर्ड व बलदेव नगर क्षेत्र के तहत 11 हजार के करीब आयुष्मान कार्ड बने हैं, इसका मतलब है कि साढे पांच सौ करोड़ रूपए से ज्यादा की स्वास्थ्य की गांरटी मोदी जी ने आपके क्षेत्र के लोगों को दी हैं और आज आयोजित कार्यक्रम में 21 आयुष्मान कार्ड बने व 7 बढ़ापा पेंशन बनाई गई हैं, जिन्हें मौके पर ही विधायक द्वारा पात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र दिए गए हैं। जीआरएसडी स्कूल में लगे कार्यक्रम में 12 लोगों की पैंशन तथा नाहन हाउस में आयोजित कार्यक्रम में 7 लोगों की पैंशन भी लगाई गई। इसी प्रकार हरियाणा में मनोहर लाल ने भी हरियाणा में 2 करोड़ 70 लाख लोगों को अपना परिवार मानते हुए उनकी सुरक्षा और उन्हें सुविधाएं देने का काम किया हैं, चाहे वह सुविधाएं परिवार पहचान पत्र के माध्यम से हो, चाहे चिरायु कार्ड के माध्यम से हो।

इसके साथ-साथ आज आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अपनी जो भी समस्याएं रखी हैं उनका भी बेहतर समन्वय के साथ निपटान किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विधायक ने सम्बन्धित लाभार्थियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र वितरित किए। विधायक ने इस मौके पर जनसंवाद के तहत लोगों की समस्याओं भी सुनी और कहा कि सभी समस्याओं का बेहतर समन्वय के साथ निपटान किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, पार्षद अर्चना छिब्बर, पार्षद मोनिका मल, पार्षद मीना ढींगरा, बीईओ सतबीर सैनी, रितेश गोयल, सुन्दर ढीगरा, रघूबीर नडयाली, अनिल गुप्ता, आर्यन बत्तरा, एमसी वार्ड-3 मनीष आन्नद, गुरविन्द्र सिह मानकपुर, अमन सूद, अर्पित अग्रवाल व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें