Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर सतीश बालियान द्वारा बनाया गया एक्शन प्लान

January 25, 2023

सोनीपत में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर सतीश बालियान द्वारा बनाया गया एक्शन प्लान

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व आंतकी गतिविधियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। वही रूट डाइवर्ट को लेकर जनता को भी पहले ही जानकारी दे दी गई है और जहां भारी वाहनों को दिल्ली में एंट्री पर बैन रखा गया है और वही जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को गणतंत्र दिवस के कारण असुविधा हो रही है। जिसके लिए वाहनों को डाइवर्ट करने के लिए जवानों की नियुक्ति है। वही डीसीपी हेड क्वार्टर के द्वारा धारा 144 के आदेश जारी किए गए हैं ।

जिसके तहत किसी भी प्रकार के ड्रोन को उठाने को लेकर पाबंदी रहेगी। वही गणतंत्र दिवस को लेकर किसी भी प्रकार की स्थिति में निपटने के लिए 1500 जवानों की ड्यूटी जिला स्तर पर लगाई गई है। वहीं पुलिस विभाग द्वारा नाइट डोमिनेशन और पेट्रोलिंग भी बढ़ाया गया है।जिसके तहत कंट्रोल ऑफिस भी बनाया गया है जिसके तहत कन्ट्रोल रूम से गस्टेड ऑफिसर पुलिस फोर्स की प्रत्येक गतिविधि और रात के समय संदिग्ध व्यक्ति या अन्य किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अलर्ट रहेगा। यह भी चैक किया गया है कि फोर्स सड़क पर किसी भी घटना से निपटने के लिए कितनी तैयार है। वही नियम यह भी बनाया गया है कि हर 4 घंटे में एक गस्टेड ऑफिसर ड्यूटी से बदल दिया जाता है और जो सीधी के मुताबिक के चेक करते रहते हैं।

वही बस बढ़ाने के लिए पेट्रोलिंग पार्टियां भी काफी ज्यादा संख्या में लगाई गई है। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जिला के प्रत्येक पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर पुलिस नाकों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और वही होटल -ढाबे व धर्मशाला में रूकने को लेकर भी सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है.. वही nh-44 पर गुजरने वाले वाहनों की बारीकी चेक करने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है और पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर निगरानी करने के साथ-साथ पूरी तरह से अलर्ट है। जिला प्रशासन द्वारा 25 तारीख की शाम के 8:00 बजे से लेकर 26 जनवरी के दोपहर 2:00 बजे तक सभी हैवी विकल्प की एंट्री दिल्ली में बैन की गई है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें