Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में धूप फैक्ट्री में लगी आग, झुलसी तीन महिला कर्मचारी, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, बचाई जान

September 28, 2024

अंबाला में धूप फैक्ट्री में लगी आग, झुलसी तीन महिला कर्मचारी, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, बचाई जान

हरियाणा के अंबाला शहर में तीन महिलाएं फैक्ट्री में काम करते वक्त आग में झुलस गई। तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शिवालिक कॉलोनी स्थित सुदर्शन अगरबत्ती धूप फैक्ट्री की है।

हालांकि अभी तक फैक्ट्री में आग लगने के कोई स्पष्ट कारण सामने नही आए है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 3 फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद रही।

 

फैक्ट्री में धूप मौजूद था। काम के दौरान किन्ही कारणों की वजह से धूप के मसाले में आग लग गई। आग के लगते ही आग हवा की तरह फैक्ट्री में चारों तरफ फेल गई। इसी दौरान काम कर रही तीन महिलाएं आग की चपेट में आ गई।

आग लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। समय रहते मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, ओर घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

पुलिस जगह का मुआयना करने में जुटी है। हादसे में मालिक को काफी नुकसान हुआ है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आग लगने के बाद फैक्ट्री धुएं से भर गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें