Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ में चल रही बिना लाइसेंस की फैक्ट्री, सीएम फ्लाइंग ने की रेड, संचालक को दिया नोटिस

July 3, 2025

महेंद्रगढ़ में चल रही बिना लाइसेंस की फैक्ट्री, सीएम फ्लाइंग ने की रेड, संचालक को दिया नोटिस

महेंद्रगढ़ के नारनौल में टहला रोड पर स्थित प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में छापेमारी को गई। छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंग की प्रदूषण विभाग की टीम ने संचालक से फैक्ट्री चलने का लाइसेंस दिखाने की मांग की। जिस पर संचालक लाइसेंस दिखा पाने में असफल रहा। विभाग टीम द्वारा संचालक को नोटिस दिया गया।

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। जिसमें कई पहली सामने आए। फैक्ट्री बिना किसी लाइसेंस के 8 कर्मचारियों और कई मशीनरी के साथ चल रही थी। साथ ही फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी का भी कोई प्रबंध नहीं था। इसके अलावा कर्मचारियों भी बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के काम कर रहे थे।

टीम ने एसडीएम अनुज नरवाल और सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में दायमा नाम से चल रही प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में छापेमारी को अंजाम दिया। फैक्ट्री के बाहर ही मिले रामकिशन नमक कर्मचारी की मदद से फैक्ट्री का मुआयना किया। इसके बाद विभाग टीम ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में फैक्ट्री की गतिविधियों पर नजर रखने और करवाई के बारे में लिख कर नोटिस थमाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें