करनाल। fake-gold-case-father-and-daughter-arrested शहर में नकली सोने के जरिये करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में बहादुरगढ़ निवासी सर्वपाल सिंह और उसकी 22 वर्षीय बेटी खुशी अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गिरोह के 6 अन्य सदस्यों की तलाश है।
सात अप्रैल को हुई थी वारदात
डीएसपी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह मामला 7 अप्रैल को ओपीएस ज्वेलर्स के प्रतिनिधि की शिकायत के बाद सामने आया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से शोरूम में नकली सोना बेचकर असली सोना और नकदी ले रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। सोने की परत चढ़ाकर नकली आभूषण तैयार किए जाते थे, जिन्हें मशीन भी पहचान नहीं पाती थी। पिघलाने पर अंदर सस्ती धातु निकलती थी। आरोपी 12 ग्राम के नकली आभूषण के बदले 8 ग्राम असली सोना और नकद राशि ले जाते थे।
लगभग 10 लाख की ठगी
अब तक करीब 66 ग्राम (लगभग 10 लाख ) की ठगी सामने आई है, जिसमें से 56 ग्राम सोना बरामद कर लिया गया है। डीएसपी के मुताबिक, सर्वपाल सिंह पर हत्या, फायरिंग, धोखाधड़ी सहित करीब 50 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में यह भी साफ हुआ कि बिलिंग में कोई गड़बड़ी नहीं थी और पूरी ठगी सुनियोजित तरीके से की गई। फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Also Read :

