Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवती को झूठा रेप केस करना पड़ा महंगा, महिला आयोग ने दिए ये आदेश

July 22, 2024

युवती को झूठा रेप केस करना पड़ा महंगा, महिला आयोग ने दिए ये आदेश

झज्जर। हरियाणा के झज्जर में एक युवती को झूठा रेप केस दर्ज कराना महंगा पड़ गया। हरियाणा महिला आयोग ने युवती के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। युवती पर आरोप है कि उसने लालच में आकर झूठा रेप केस किया और महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान युवती आरोप साबित करने का कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाई।

इसके बाद सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में महिलाओं के खिलाफ अपराध सुनने आई महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए।

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि लघु सचिवालय के सभागार में हमारे सामने तीन रेप केस समेत कुल दस मामले सामने आए। सुनवाई के दौरान हमारे सामने एक ऐसा मामला आया जिसमें एक युवती ने झूठे रेप केस दर्ज कराए थे। मैं कहूंगी की भविष्य में कोई भी बेटी इस तरह की हरकत न करें। युवती ने गलती की है, इसलिए उस पर कार्रवाई होनी चाहिए और मैंने पुलिस को 182 की कार्रवाई करनी चाहिए, इस संबंध में मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि दस में से पांच मामला झज्जर और पांच मामला रेवाड़ी से संबंधित थे। कुछ को निपटा दिया गया है और कुछ पर अभी कार्रवाई की जा रही है। इन अपराध में अधिकांश अपराध महिला द्वारा पति और सास द्वारा तंग करने और घरेलू झगड़े के थे। मैट्रिमोनियल और फैमली केस ज्यादा सामने आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें