Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

मशहूर हरियाणवी गायक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, सपना चौधरी के साथ भी कर चुका है कई फेमस गाने

December 6, 2023

मशहूर हरियाणवी गायक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, सपना चौधरी के साथ भी कर चुका है कई फेमस गाने

हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को दुष्कर्म के मामले में हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान उससे ब्रेजा कार बरामद की गई। हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया। दुष्कर्म के मामले में उस पर पैसे के गबन को लेकर आरोप लगे थे। इस मामले में पुलिस द्वारा बैंक खातों की डिटेल ली गई है।

पुलिस का कहना है कि बैंक खातों की डिटेल में लेन देन का पता लगा है। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। बता दें कि 18 दिन पहले शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन वर्ष पहले वह नवीन नारू के संपर्क में आई थी। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

बीते तीन वर्षों से उसके साथ ऐसा करता रहा। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला पुलिस को शिकायत दी। महिला पुलिस ने उसके बयान के आधार पर हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।नवीन नारू अक्सर पुलिस के राहगिरि कार्यक्रम में भी प्रस्तुति देता रहा। हरियाणवी गानों में सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुका है। उनके कई गाने हिट भी हुए थे।दुष्कर्म के मामले में उसको शहर से गिरफ्तार किया गया था। उसे जेल भेज दिया है। नारू से ब्रेजा कार बरामद की है। पैसे के लेनदेन के मामले की जांच की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें