फरीदाबाद: शहर के पॉश इलाके चार्मवुड विलेज में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इरोज गार्डन स्थित क्लिफ्टन अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने भयावह रूप ले लिया और पूरे भवन में धुआं भर गया।
हालात उस वक्त और ज्यादा गंभीर हो गए, जब आग की चपेट में आई छठी मंजिल पर लगा एयर कंडीशनर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट की आवाज सुनते ही अपार्टमेंट में रह रहे लोग दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए सीढ़ियों और बालकनियों की ओर भागने लगे। चीख-पुकार और भगदड़ जैसे हालात बन गए।
ये भी पढ़ें : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों में लगाई आग… 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद
पुलिस और दमकल विभाग की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी प्रहलाद की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने जोखिम भरे हालात में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घने धुएं और आग के बीच फंसे एक दर्जन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में खराबी को आग की वजह माना जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...