Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Faridabad : क्राइम ब्रांच की टीम ने अपहरण के मामले में फिरौती मांगने वाले आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

April 25, 2024

Faridabad : क्राइम ब्रांच की टीम ने अपहरण के मामले में फिरौती मांगने वाले आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद (रिंकू शर्मा):- फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बैंक मैनेजर अपहरण के मामले में मात्र 48 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अवैध हथियार के साथ 5 लाख रुपए बरामद किया है। आपको बता दे कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर 62 में रहने वाले एक बैंक मैनेजर को उसी के घर पर किराए पर रहने वाले पति-पत्नी वह अन्य साथी के साथ मिलकर साजिश के तहत बैंक मैनेजर को अपहरण कर लिया।

सके बाद उसे हिमाचल ले गए हिमाचल पहुंचने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के परिवार से 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। जिसके बाद पीड़ित के परिवार में पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की पांच टीमों ने जान शुरू करते हुए आरोपी पति पत्नी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार और 5 लाख रुपए बरामद भी किए गए हैं।

इस मामले में जानकारी देते हुए एसीपी अमन यादव ने बताया कि दोनों पति-पत्नी बैंक मैनेजर के घर पर किराए पर रहते थे और पैसे के अभाव के चलते दोनों पति-पत्नी ने मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने बैंक मैनेजर को अपने साथी के साथ मिलकर किडनैप किया। उसके बाद उसे हिमाचल ले गए हिमाचल पहुंचने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के परिवार से 50 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी।

जिसमें 5 लाख रुपए में सौदा तय किया गया था और जैसे ही आरोपी पैसे लेने के लिए फरीदाबाद आए तो क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने दोनो आरोपियों को फरीदाबाद से ही गिरफ्तार कर लिया वही अभी भी इनका एक अन्य साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है फिलहाल पुलिस कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपियों से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें