Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में बदमाश को पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, दोनो के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल, पैर में लगी गोली, सिविल अस्पताल में भर्ती

October 25, 2024

फरीदाबाद में बदमाश को पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, दोनो के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल, पैर में लगी गोली, सिविल अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम की मुठभेड़ बदमाशों से हो गई। इस मुठभेड़ में हुई गोलीबारी के चलते एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। गोली बदमाश के पैर में लगी है।

 

पुलिस इन बदमाशों की तलाश बीते 5 अक्टूबर से कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान इन्हीं बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता 30 वर्षीय रजनीश पर हमला किया था। हमले के दौरान बाइक पर सवार 2 नकाबपोशों ने भीड़ में घुस कर रजनीश पर गोलियों चलाई थी।

 

इस घटना के बाद से ही पुलिस टीम इन बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मनीष पुत्र प्रताप सिंह गांव जाजरू ओर कैली के आसपास देखा गया है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच 65 की टीम हरकत में आई और आरोपी को काबू करने के लिए मौके पर पहुंची।

बताई हुई जगह पर पहुंचने के बाद मनीष ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मनीष ने टीम पर 2 राउंड फायरिंग की। इस हमले में एक गोली CIA इंचार्ज जगविंद्र की छाती में जाकर लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण जगविंद्र को हमले में चोट नहीं आई।

 

जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जवाबी हमला किया। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन राउंड फायर मनीष के ऊपर किए। जिसमे एक गोली मनीष के पैर में जा लगी। गोली लगते ही आरोपी जमीन गिर पड़ा। घायल होने के बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी को उपचार के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें