Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Faridabad के IMT में रबड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

November 6, 2024

Faridabad के IMT में रबड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Faridabad Factory Fire : औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी स्थित एक रबड़ की कंपनी में मंगलवार को सुबह आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि जिस वक्त कंपनी में आग लगी वहां गार्ड के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। आग इतनी भयानक थी कि दमकल की अनेक गाडिय़ों को आग पर काबू पाने में 2 घंटे लग गए।

बता दें कि आईएमटी स्थित प्लॉट नंबर 806 में चल रही न्यूटेक सुपरपार्ट्स इंडिया कंपनी में प्रात: करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। यह कंपनी ऑटो पार्ट्स बनाती है। सुबह पौने 8 बजे जब कर्मचारी ड्यूटी पर आए तो उन्होंने देखा कि कंपनी के पिछले हिस्से में से धुंआ निकल रहा है। उन्होंने जब शटर खोला तो पता चला कि अंदर आग लगी हुई है।

इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई और दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं। पता चला है कि वहां एक और कंपनी टीएफएस डेयरी प्रोडक्ट भी चल रही थी लेकिन पिछले कई वर्षों से उसमें काम नहीं हो रहा था। उसका केवल कार्यालय ही मौजूद था जो जलकर राख हो गया। फायर विभाग के अनुसार कंपनी परिसर में मौजूद मशीनें, कच्चे माल का स्टॉक तथा तैयार माल जलकर राख हो गया। इ

सके अलावा कम्प्यूटर, रिकॉर्ड रूम व कार्यालय भी पूरी तरह से जल गए। फायर विभाग के अनुसार आग काफी अधिक थी जिसके कारण लोहे का सारा सामान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कंपनी मालिक के अनुसार दीवाली की रविवार तक छुट्टियां थीं। सोमवार को कर्मचारी न आने के कारण छुट्टी कर दी गई थी और मंगलवार को जब कर्मचारी कंपनी में पहुंचे तब इस हादसे का पता चला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें