Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय राज्य मंत्री के घर के पास हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Faridabad Firing

Faridabad Firing : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के घर के पास सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गई। आशंका है कि सोमवार देर रात स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग में किसी के घायल होने की अभी सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद किया है।

सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि इस दौरान गोली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के एक कर्मचारी के कान को छूकर निकल गई। कर्मचारी के कान में लोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, अभी सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Exit mobile version