Site icon Dainik Savera Times

फरीदाबाद : हथौड़ा गिरोह का 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद: हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार को फरीदाबाद में एक मुठभेड़ के बाद हथौड़ा गिरोह के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पलवल निवासी मनीष के तौर पर की गई है और गुरुग्राम के सोहना थाना में वह वांछित था।

प्रवक्ता ने बताया कि मनीष पर पुलिस ने 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि पलवल एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मनीष पल्ला इलाके में रह रहा है जब एसटीएफ की टीम उसे पकडने के लिए मौके पर पहुंची तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी।

प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ द्वारा जवाब में चलाई गई गोली मनीष को लगी। सूत्रों ने बताया कि मनीष पर गुरुग्राम के सोहना इलाके में स्थित एक फार्म हाउस में हथौड़ा गिरोह के साथ मिलकर एक युवक की हथौड़े से वार कर हत्या करने का आरोप है।

Exit mobile version