Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद: तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मचाया कोहराम, 2 बाइक पर सवार 3 युवकों को मारी टक्कर

August 12, 2024

फरीदाबाद: तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मचाया कोहराम, 2 बाइक पर सवार 3 युवकों को मारी टक्कर

फरीदाबाद: जिले के सेक्टर 12-11 डिवाइडिंग रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आपको बता दें कि, एक ब्रेजा गाड़ी ने 2 बाइक पर सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी और उसके बाद बेकाबू गाड़ी डिवाइडर के बीच में खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। मौके पर मिले पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक एक व्यक्ति का सर टायर के नीचे आ गया। जिससे उसकी आंख निकल गई और सर पूरी तरह से जख्मी हो गया।

दोनों युवकों को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में एडमिट करवा दिया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मोके पर एक प्रत्यक्षदर्शी युवक मनीष ने बताया की शराब के नशे में गाड़ी चालक ने बड़ी तेजी से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मारी जिसके चलते उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। वह दूर जा गिरा उसके बाद उन्होंने बड़ी तेजी से कट मारा और डिवाइडर के खम्बे से गाड़ी जाकर टकरा गई। उसके टायर के नीचे एक व्यक्ति का सर आ गया और उसका सर लहूलुहान हो गया जिसे निजी अस्पताल में भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें