Site icon Dainik Savera Times

फरीदाबाद में शराब कारोबारी पर दोस्त ने ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल

फरीदाबाद। सेक्टर-70 के केएलजे सोसायटी के सामने शराब कारोबारी सुरेश पर उसके ही दोस्त ने तीन गोलियां चलाकर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश को तुरंत अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीपीटीपी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। डीएलएफ क्राइम ब्रांच भी जांच में लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-10 निवासी सुरेश के फरीदाबाद में कई शराब ठेके हैं। चार दिन पहले वह अपने दोस्त सोनू और उसकी पत्नी के साथ मनाली गया था। इस दौरान जुन्हैड़ा निवासी विनोद कौशिक की पत्नी मेघा भी उनके साथ थी। बताया जा रहा है कि मेघा अक्सर सुरेश के साथ घूमने जाती थी, जिसको लेकर विनोद और सुरेश के बीच विवाद चल रहा था।

सोमवार देर रात करीब दो बजे मनाली से लौटते हुए सुरेश अपने दोस्तों को सोसायटी में छोड़ रहा था, तभी विनोद अपने दो साथियों के साथ कार में आया और सुरेश पर फायरिंग कर दी। सुरेश की छाती में तीन गोलियां लगीं।

हमले के बाद मौके पर मौजूद लोग जमा हो गए। डायल 112 की टीम ने तुरंत सुरेश को अस्पताल पहुंचाया। बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और एसीपी वरुण दहिया ने कहा कि आरोपी और उसके रिश्तेदारों के घर दबिश दी जा रही है।

Exit mobile version