Site icon Dainik Savera Times

फरीदाबाद: पुलिस ने ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,मामला दर्ज

Moga Police Action

Moga Police Action

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ 1967 के गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसे पहले दो ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान को बृहस्पतिवार को शहर की अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘अब इस मामले की जांच एसीपी रैंक के अधिकारी करेंगे। पलवल विशेष कार्य बल ने जांच के दौरान रहमान की निशानदेही पर चार और मोबाइल फोन जब्त किए।

उसे दो फोन के साथ गिरफ्तार किया गया और ग्रेनेड बरामद किए गए। रहमान को आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस), गुजरात और पलवल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पिछले रविवार को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें :- Mumbai Accident: मुंबई में भीषण हादसा, डंपर और ईको कार में टक्कर, 9 लोगों की मौत
Exit mobile version