Site icon Dainik Savera Times

रिसेप्शन पार्टी में वेटर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खाना सर्व करने में देरी से गुस्साया आरोपी

Faridabad Reception Firing: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में शादी की एक रिसेप्शन पार्टी में मामूली सी बात पर गोली चलने का मामला सामने आया है। बता दें कि शादी की रिसेप्शन पार्टी में सर्विस में देरी होने पर दूल्हे के भाई के दोस्त ने वेटर पर गोली चला दी। गोली वेटर के सीने में लगने से युवक की उसी समय मौत हो गई।

जिस वक्त वारदात हुई, आरोपी दूल्हे के भाई के पास बैठा हुआ था। वहीं इस घटना के बाद के बाद सारे मैरिज पार्टी हॉल में हड़कंप मच गया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में देर रात हुए फायरिंग मामले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक युवक बादशाह खान शादी समारोह में वेटर का काम करने आया था, रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने आये युवकों से मृतक की किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिस वजह से युवक ने वेटर पर गोली कजला दी। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए फिलहाल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version