Faridabad road accident: फरीदाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बैंक से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे तरुण प्रताप चौहान को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें :
घटना के समय तरुण स्कूटी पर थे। अचानक सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी देखें :
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने जनता से अपील की है कि कोई भी इस हादसे के संबंध में जानकारी हो तो उन्हें तुरंत सूचित करें।

