Site icon Dainik Savera Times

फरीदाबाद: लव मैरिज के लिए नहीं माने पिता तो बेटी ने प्रेमी से करवा दिया मर्डर, 3 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: जिले में नाबालिग बेटी ने प्रेमी से पिता की हत्या करवा दी और शव को नाले में डाल दिया। इस मामले में पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी, लेकिन 14 दिन बाद पुलिस ने इस मामले से पर्दा उठा दिया। एसीपी क्राइम अमन यादव की माने तो गिरफ्तार किए गए। आरोपियों में सलीम उर्फ लाला और कासिम का नाम शामिल है।

आरोपी सलीम आदर्श कॉलोनी और आरोपी कासिम कुरैशीपुर का रहने वाला है। तीसरी आरोपी मृतक की नाबालिग बेटी है जिसने आरोपी के साथ मिलकर अपने बाप की हत्या की योजना बनाई थी। आपको बता दे कि 27 जून को एसजीएम नगर थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया गया था जिसमें महिला ने अपने 55 साल के पति मुस्तकीम के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई थी।

पुलिस द्वारा बुजुर्ग की तलाश के लिए आसपास पूछताछ की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 1 जुलाई को न्यू कॉलोनी ग्राउंड में बुजुर्ग का शव नाली में दबा हुआ मिला। मृतक के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त करवाई गई जिनके द्वारा मुस्तकीम के रूप में पहचान की गई मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर पुलिस जांच की गई जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने वारदात के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version