Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

20 हजार न लौटाने पर किसान की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा आरोपी

December 10, 2025

20 हजार न लौटाने पर किसान की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा आरोपी

गोहाना: बरोदा थाना की पुलिस ने गांव राणा खेड़ी में युवा किसान प्रदीप की हत्या की वारदात का 24 घंटे के भीतर पटाक्षेप करते हुए आरोपित इसी गांव के राजेश को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप ने उससे 20 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसे मांगने पर वापस नहीं दे रहा था। प्रदीप ने राजेश का मोबाइल भी तोड़ दिया था, जिसे ठीक कराने से मना कर दिया। इसी पर राजेश ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

गांव राणा खेड़ी के जिले सिंह ने बुधवार को पुलिस को बताया था कि उसका छोटा बेटा प्रदीप मंगलवार रात को खेत मे बरसीम की रखवाली के लिए गया था जो काफी देर तक वापस नहीं आया। उसके बाद जिले सिंह अपने दूसरे बेटे सत्यवान के साथ उसकी तलाश में खेत में गए थे। प्रदीप खेत में बरसीम के खेत के साथ लगते रास्ते मे मृत मिला और उसकी गर्दन पर गला दबाने के निशान थे। जिले सिंह ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे प्रदीप के साथ करीब एक महीने पहले बालकिशन, रोहताश, अशोक, बलमत व अजय की खेत मे पानी देने को लेकर कहासुनी हुई थी।

जिले सिंह ने पांचों पर इसी रंजिश में पांचों पर हत्या का आरोप लगाया था। बरोदा थाना की पुलिस ने जांच की तो मामला दूसरा मिला। गांव के राजेश से प्रदीप ने 20 हजार रुपए उधार लिए थे और मांगने पर वापस नहीं लौटा रहा था। मंगलवार रात को प्रदीप व राजेश खेत में गए। वहां रुपए देने को कहा तो प्रदीप ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। उसने मोबाइल ठीक कराने को कहा लेकिन प्रदीप ने मना कर दिया। इस पर कहासुनी हुई, जिसके बाद राजेश ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में तूफान का कहर, 29 की मौत, लाखों लोग अंधेरे में, हजारों की संख्या में फ्लाइटें रद्द

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें