Dainik Savera Times

10 रुपए में किसान-मजदूरों को भरपेट खाना; गन्नौर अनाज मंडी में अटल कैंटीन शुरू

गन्नौर : शहर की नई अनाज मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों और मंडी में काम करने वाले मजदूरों के लिए 10 रुपए में भोजन की सुविधा शुरू हो गई है। सोमवार को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली और विधायक देवेंद्र कादियान ने अटल किसान-मजदूर कैंटी का फीता काटकर उद्घाटन किया। पहले दिन ही करीब 150 प्लेट भोजन की बिक्री हुई। कैंटीन में 10 रुपए में 4 रोटी, दो सब्जी, चावल और सलाद दिया जाएगा। भोजन की व्यवस्था सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। कैंटीन के संचालन और भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को दी गई है।

मार्केटिंग बोर्ड की ओर से महिलाओं के समूह को प्रति प्लेट 15 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा ग्राहक से थाली के 10 रुपए लिए जाएंगे। इससे पहले मेहमानों का बुके देकर स्वागत किया गया। चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि मंडी में आने वाले किसान-मजदूरों को भोजन के लिए बाहर न जाना पड़े। इसके लिए प्रदेश की अनाज मंड़ियों में कैंटीन खोली जा रही है। अब तक करीब 108 मंड़ियों में से 63 मंड़ियों में कैंटील खोली जा चुकी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मार्केट कमेटी सचिव जगबीर कादियान, मार्केट कमेटी चेयरमैन निशांत छौक्कर, उपप्रधान योगेश कौशिक, मंडी प्रधान सुरेंद्र गोयल, सुरेश बत्रा, आजाद नेहरा, अमित बत्रा, अनिल कौशिक, सरपंच महेश त्यागी, गुरमेल सरपंच, सुंदर लाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version