Site icon Dainik Savera Times

करनाल में किसानों को बागवानी पर 1.40 लाख रुपये तक अनुदान

करनाल। किसानों को बागवानी, फलों, सब्जियों, फूलों और मसालों की खेती के लिए सरकार अनुदान दे रही है हरियाणा सरकार इस योजना के तहत किसानों को अधिकतम 1 लाख 40 हजार रुपये तक की सहायता देगी।

ये भी पढ़ें: झाड़ली स्टेशन पर ठहराव और सुविधाओं की मांग, एडीआरएम पहुंचे निरीक्षण पर

 

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि किसानों को बागवानी खेती अपनाने से अधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि फलों, सब्जियों, मसालों और खुशबूदार पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नए बाग लगाने पर किसानों को 24,500 से 1,40,000 रुपये प्रति एकड़ तक अनुदान मिलेगा। सब्जियों की खेती पर 15,000 रुपये और अनुसूचित वर्ग के लिए 25,500 रुपये प्रति एकड़ सहायता दी जाएगी।

मसालों की खेती पर 15,000 से 30,000 रुपये, फूलों पर 8,000 से 40,000 रुपये और खुशबूदार पौधों पर 8,000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा। यह राशि सीधे किसान के खाते में भेजी जाएगी।

अनुदान की अधिकतम सीमा 5 एकड़ तय की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ और ‘होर्टनेट पोर्टल’ पर पंजीकरण करा सकते हैं।

Exit mobile version