Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों का दिल्ली कूच: हलदाना बार्डर पर हरियाणा पुलिस व सिंधु बार्डर पर दिल्ली पुलिस तैयार

February 12, 2024

किसानों का दिल्ली कूच: हलदाना बार्डर पर हरियाणा पुलिस व सिंधु बार्डर पर दिल्ली पुलिस तैयार

सोनीपत: किसान आंदोलन के मुख्य केंद्र बिंदुओं में से सिंधु बार्डर को लेकर हरियाणा व दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। सिंधु बार्डर की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस ने संभाली है तो हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए हलदाना बार्डर पर हरियाणा पुलिस तैयार है। आंदोलन में शामिल होने वाले युवाओं के पासपोर्ट भी रद होंगे। 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच का एलान किया हुआ है। सोनीपत पुलिस ने दिल्ली जाने वाले रास्तों को डायवर्ट किया है। सोनीपत को दिल्ली से जोड़ने वाले अन्य छह रास्तों पर वाहन डायवर्ट किए जा रहे हैं।

पानीपत सोनीपत हलदाना बॉर्डर अवरुद्ध होने पर गांवों के रास्ते पर रूट डायवर्ट किया जाएगा। किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद जिले में धारा 144 लगाई गई थी, अब पानीपत जिले की सीमा पर हल्दाना बॉर्डर पर तैयार की जा रही है। जिले के पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने हलदाना बॉर्डर पर निरीक्षण किया। बॉर्डर पर किसानों के जत्थे को रोकने के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। पुलिस ने तीन लेयर बेरिकेटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। अब 12 व 13 फरवरी को खुले में डीजल-पेट्रोल देने पर रोक के साथ ही ट्रैक्टर में दस लीटर से अधिक डीजल देने पर रोक लगा दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें