Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

हरियाणा में गन्ने के रेट को लेकर शुगर मिलों के बाहर लगा किसानों का धरना हुआ खत्म

हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर चल रहा किसानों का धरना खत्म हो गया है। कुरुक्षेत्र की सैनी धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय अहम बैठक हुई जिसमें गन्ना किसानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता गुरनाम सिंह चढूनी ने की। बैठक में फैसला किया गया कि आज से ही किसानों का आंदोलन खत्म होगा। जींद में चल रही संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में गन्ने के रेट को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा, उसका समर्थन किया जाएगा। गुरनाम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने गन्ने के रेट दस रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए हैं। हालांकि यह मूल्य वृद्धि बेहद कम है लेकिन किसानों की जीत है। अब किसान अपने गन्ने को ज्यादा दिन तक नहीं रख सकते हैं।

Exit mobile version