Site icon Dainik Savera Times

कृषि विभाग के कार्यालय के किसानों का प्रदर्शन, कई दिनों से कृषि विभाग का कार्यालय बंद

कुरुक्षेत्र: पिहोवा में कृषि विभाग के कार्यालय के सामने आज परेशान किसानों ने दोपहर 12:00 बजे प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से कृषि विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे है लेकिन कार्यालय बंद है जिसकी वजह से उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग का कोई भी अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं और पोर्टल में हो रही खामियों को ठीक करवाने को लेकर वह भटक रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि कई दिनों से कृषि विभाग का कार्यालय भी बंद है। जिसकी वजह से उनको काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए।

Exit mobile version