Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा किसानों ने ऐलनाबाद में निकला ट्रैक्टर मार्च, शहर के सभी मुख्य मार्ग से गुजरा मार्च, सरकार पर लगाए आरोप, राष्ट्रपति को सौंप ज्ञापन, नेता ने कहा पंजाब किसानों को अकेला न समझे

December 16, 2024

सिरसा किसानों ने ऐलनाबाद में निकला ट्रैक्टर मार्च, शहर के सभी मुख्य मार्ग से गुजरा मार्च, सरकार पर लगाए आरोप, राष्ट्रपति को सौंप ज्ञापन, नेता ने कहा पंजाब किसानों को अकेला न समझे

हरियाणा में सिरसा के उपमंडल ऐलनाबाद में किसानों ने शंभु और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च निकलकर बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर–ट्रालियों पर सवार हो केंद्र सरकार के खिलाफ रोष भी प्रकट किया।

 

सिरसा में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता ने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों को जबरन बॉर्डर पर रोक रखा है। जबकि किसान पैदल ही शांतिपूर्वक दिल्ली जाना चाहते है। इसके अलावा किसान नेता प्रकाश ममेरा ने कहा है कि खनौरी बॉर्डर किसान नेता जगजीत सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा है, लेकिन फिर भी सरकार किसान की बातों पर ध्यान नहीं दे रही।

 

खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठे हुए आज 21 दिन हो चुके है। उनकी हालत बहुत खराब है। लेकिन सरकार फिर भी किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। किसान एमएसपी गारंटी कानून समेत 13 मांगों को लेकर 10 माह से आंदोलन कर रहे है।

 

देशभर के किसानों को पंजाब के किसानों को साथ में बताते हुए प्रकाश ममेरा ने कहा कि सरकार उन्हें अकेला न समझे। इसी संदेश के लिए सिरसा किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकला है। ट्रैक्टर मार्च के बाद किसानों ने एसडीएम ऐलनाबाद को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर 13 मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।

 

इसके साथ ही हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा है कि पुलिस कार्रवाई में कई किसान घायल हुए है। पुलिस किसानों पर अश्रु गैस के गोले छोड़ती है। जिससे किसान घायल हो जाते है। हरियाणा सरकार ने किसानों को जबरन रोक रखा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें