Site icon Dainik Savera Times

कोहरे की आगोश में फतेहाबाद, वाहन चालकों को पेश आ रही है परेशानियां

वाहन चालको को कोहरे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों की गति थम गई, वाहन सड़क पर रंगते हुए दिखे। वही मौसम में बढ़ी ठंडक और कोहरे से किसानों के चेहरों पर चमक दिखी। फसलों खासकर गेहूं की फसल के लिए यह मौसम किसी वरदान से कम नही माना जाता।

किसानों के अनुसार अगर मौसम ऐसा ही रहता है तो गेहूं का उत्पादन शानदार होगा। वहीं कोहरे और ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। फतेहाबाद में आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई,फतेहाबाद में आज तापमान 7 डिग्री के आसपास रहा।

Exit mobile version