Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने दबोचा सिरसा का बड़ा नशा तस्कर, 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद

July 13, 2025

फतेहाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने दबोचा सिरसा का बड़ा नशा तस्कर, 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद

हरियाणा डेस्क: नशा विरोधी मुहिम के तहत फतेहाबाद पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने सिरसा जिले से ताल्लुक रखने वाले एक सक्रिय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव कागदाना निवासी अलीसर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

-ANC टीम प्रभारी जानकारी

पुलिस के अनुसार, अलीसर खान भट्टू मंडी इलाके में नशे की सप्लाई करने के इरादे से पहुंचा था। ANC टीम प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि टीम ASI रघुबीर सिंह के नेतृत्व में भट्टू क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हेरोइन लेकर इलाके में घूम रहा है और डिलीवरी देने की फिराक में है।

-नाकेबंदी कर आरोपी को दबोचा

जानकारी के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भट्टू कलां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और किन-किन इलाकों में नशा सप्लाई करता था। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई अन्य तस्करों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें