Site icon Dainik Savera Times

Rohtak में बाप-बेटी की गोली मारकर हत्या, घर में खून से लथपथ पड़े मिले दोनो के शव

हरियाणा के रोहतक जिले के बोहर गांव में डबल मर्डर का मामला सामने आ रहा है। बता दें कि बोहर गांव में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान सुरेंद्र सिंह व उनकी बेटी निकिता के रूप में की गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची फ़िलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। बता दें कि मृतक सुरेंद्र का शव उनके घर के पशुओं वाले कमरे में पड़ा हुआ मिला और वही सकी बेटी का शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस स्वरा इस मामले की तेजी से जांच की जा रही है।

Exit mobile version