पानीपत : पानीपत में महिला एमबीबीएस डॉक्टर ने बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से दुखी होकर अपने घर की तीसरी मंजिल से सडक पर कूद गई। वहीं इस घटना में महिला चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गई। परिजनों ने लडकी को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
डीएसपी ने जांच शुरू की
महिला चिकित्सक ने जींद के पुलिस कप्तान से इस मामले की शिकायत की। कप्तान ने डीएसपी सफीदों को इस मामले की जांच सौंपी। डीएसपी की जांच में महिला चिकित्सक के सभी आरोप सही पाए गए। इधर डीएसपी रिपोर्ट के आधार पर जींद के थाना पिल्लूखेड़ा पुलिस ने आरोपियों पर जीरो एफआईआर दर्ज की। वहीं घटना का मुख्य केंद्र पानीपत होने के कारण इस महिला चिकित्सक के केस को आगे की जांच के लिए पानीपत के थाना मॉडल टाउन में स्थानांतरित कर दिया।

