Site icon Dainik Savera Times

Haryana : खाद-बीज डीलरों की हड़ताल, सोनीपत में दुकानें बंद

fertilizer-seed-dealers-strike

fertilizer-seed-dealers-strike

सोनीपत। खाद, बीज और कीटनाशक डीलरों ने मांगों के लिए सांकेतिक हड़ताल की। सोनीपत में दोपहर तक दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन हरियाणा सीड, फर्टिलाइजर पेस्टीसाइड डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर किया।

डीलरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

डीलरों ने एकजुट होकर सरकार से लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बिन्नी बीज भंडार के मालिक सतीश कुमार ने बताया ऑल इंडिया लेवल पर आज हड़ताल चल रही है और हड़ताल की वजह यह है कि कोई भी सामान जब उनके पास आता है तो वह सील पैक होता है और सील पैक ही उसे बेच दिया जाता है। जब सैंपल चेक होता है तो या वह गुणवत्ता पर खरा नहीं उतरता तो उसके लिए दुकानदार को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है, जबकि दुकानदार का उसमें किसी भी प्रकार का कोई कसूर नहीं होता।

कमीशन बढ़ाने की भी मांग

सांकेतिक हड़ताल के दौरान किसी भी प्रकार की खाद, बीज या कीटनाशक की बिक्री नहीं की गई। डीलरों ने कहा कि वे लंबे समय से आर्थिक और प्रशासनिक दबाव झेल रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। डीलरों ने यूरिया, डीएपी, एमओपी और एनपीके उर्वरकों पर मिलने वाले कमीशन मार्जिन में बढ़ोतरी की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी उर्वरक दुकानों तक F.O.R (फ्री ऑन रेल/रोड) आधार पर पहुंचाए जाएं, ताकि परिवहन का अतिरिक्त बोझ उन पर न पड़े। डीलरों ने कीटनाशक अधिनियम और बीज विधेयक के तहत सीलबंद उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं को राहत देने की मांग की। उनका कहना है कि यदि किसी उत्पाद का सैंपल फेल होता है, तो इसकी जिम्मेदारी विक्रेता की बजाय निर्माता कंपनी की होनी चाहिए।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

Exit mobile version