Site icon Dainik Savera Times

युवती के शव मिलने का मामला: पुलिस अधिकारियों से मिला ओड समाज और परिजन, न्याय की लगाई गुहार

Finding Dead Body Case

Finding Dead Body Case : हिसार में 8 तारीख से लापता युवती का शव 9 तारीख को नहर में मिला। शव मिलने के मामले को लेकर ओड समाज का व पीड़ित परिजनों का शिस्टमंडल मॉडल आज हिसार के थाना 9 – 11 में पुलिस अधिकारियों से मिला। पीड़ित परिजनों ने मांग की है की हत्या के मामले में जल्द से जल्द हत्या आरोपियों को पकड़ा जाए।

हिसार के कैमरी रोड में रहने वाली एक युवती का शव नहर में मिला था। इसके बाद परिजन इसे हत्या बता रहे हैं युवती का पोस्टमार्टम हो चुका है। लेकिन अभी युवती की विसरा रिपोर्ट आना बाकी है परिजन लगातार इस मामले में पुलिस के द्वारा डील बरतने का आरोप लगा रहे हैं। आज इस मामले को लेकर ओड समाज के सदस्य पुलिस अधिकारियों से मिले और मामले को लेकर बात की इसके बाद परिजन और ओड समाज के लोग पुलिस की बताई हुई।

बातों से असंतुष्ट दिखाई दिए लड़की के भाई साहिल मजोका का कहना है कि वह पुलिस की ढीली कार्रवाई से ना खुश है। ओड समाज के सदस्यों ने इस मामले को लेकर हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने की बात कही। परिजनों का यही कहना है कि इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की जा रही है लेकिन ओड समाज इस मामले की तह तक पहुंचेगा। अगर कोई इस मामले में दोषी है तो उसकी कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

Exit mobile version