Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा की रबर फैक्टरी में लगी आग, 40 से 45 लोग घायल

May 28, 2024

हरियाणा की रबर फैक्टरी में लगी आग, 40 से 45 लोग घायल

चंडीगढ़। हरियाणा के सोनीपत जिले स्थित एक रबर फैक्टरी में मंगलवार को आग लगने से 40 से 45 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के राय औद्योगिक क्षेत्र में शाम को आग लगने के बाद गंभीर रूप से झुलसे पांच लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। राय थाना के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया, ‘‘हादसे में 40 से 45 लोग घायल हुए हैं जिनमें से अधिकतर श्रमिक हैं। फैक्टरी में रबर बेल्ट का निर्माण होता है।’’ कुमार ने फोन पर बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि परिसर में कोई बॉयलर तो नहीं फटा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें