गुरुग्राम में आज सुबह गत्ता बक्सा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चारों तरफ आफरा–तफरी मच गई। मामला मानेसर के सेक्टर–6 का है। जहां अचानक सुबह करीब 6 बजे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया।
इस हादसे में कोई जानहानि होने की सूचना नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री में कोई नहीं था। लेकिन फिर भी आग बुझाने के बाद सर्च अभियान चलाया गया। आशंका है कि हादसे में फैक्ट्री मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं फायर ब्रिगेड कर्मियों का कहना है कि भीषण आग होने के बावजूद भी आग को ग्राउंड फ्लोर में शांत कर दिया गया।
यदि आगे उसके ऊपर बने फ्लोर्स तक फैल जाती, तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। हालांकि आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन जांच की जा रही है। फायर अधिकारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें प्लॉट नंबर 28 की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी गई थी।
गंभीरता की देखते हुए घटनास्थल पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग बहुत हद तक फैल गई थी। आग की लपटें काफी तेज थी। इलाके में धुएं के काले बदल छा गए थे। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थों की मात्रा ज्यादा होने के कारण आग आसानी से फैल गई।
हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के प्राथमिक कारण शर्ट सर्किट को बताया गया है। लेकिन आग लगने के सही कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले की जांच जा रही है।

