Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में चलती तेल की टंकी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पाया काबू

July 7, 2024

हरियाणा में चलती तेल की टंकी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पाया काबू

हिसार: हरियाणा के हिसार में कैंट के पास एक तेल के टैंकर में आग लग गई। चालक राकेश ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें देखकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

चालक राकेश ने बताया कि टैंकर में सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाला तेल था। वह इसे बठिंडा से बहादुरगढ़ लेकर जा रहा था। शनिवार को वह बठिंडा से टैंकर लेकर निकला था। शाम को वह हिसार कैंट के पास एक होटल में सो गया और रविवार सुबह जब वह होटल से टैंकर लेकर निकला तो कुछ दूर जाने पर केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

चालक राकेश ने बताया कि इसके बाद उसने टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वह आग की लपटों के बीच केबिन से कूद गया। इसके बाद उसने फायर ब्रिगेड को फोन कर आग लगने की सूचना दी। मौके पर लोगों और वहां से गुजर रहे वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने से टैंकर का केबिन पूरी तरह जल गया।

चालक राकेश ने बताया कि टैंकर में सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाला तेल भरा था। इसे बहादुरगढ़ ले जाया जा रहा था। टैंकर में आग लगने से केबिन पूरी तरह जल गया। तेल से भरे टैंकर तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें