Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहबाद के मारकंडा बस स्टैंड के सामने की दुकान में लगी आग,हुआ लाखों का नुकसान

May 4, 2024

शाहबाद के मारकंडा बस स्टैंड के सामने की दुकान में लगी आग,हुआ लाखों का नुकसान

कुरूक्षेत्र (गुरदीप सिंह गुजराल):- शाहाबाद के मारकंडा में बस स्टैंड के सामने एक सैनी टायर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जिससे लाखों के टायर जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गोदाम के मालिक ने बताया कि पहले थोड़ी शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी उसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जब वह आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड केंद्र पर फोन किया तो उनके फोन करने के बाद भी वह नहीं आए। जिसके बाद वह स्वयं फायर ब्रिगेड के केंद्र पर जाकर उनको सूचित करते हैं।

गोदाम के मालिक ने बताया कि स्वयं फायर ब्रिगेड के केंद्र पर जाकर सूचना देने के बाद लगभग 40 मिनट तक गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची जबकि बीच की दूरी मात्र दो से ढाई किलोमीटर की है। जबकि रात के समय में कोई भी ट्रैफिक नहीं था दुकान के मालिक ने आरोप लगाया है कि शाहाबाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां धीमी चाल से आई और उनकी लापरवाही की वजह से आग और ज्यादा भड़क गई क्योंकि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय से मौके पर पहुंच जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था।

लेकिन ऐसा न होने के कारण उनके लाखों का नुकसान हो गया। जब मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची तो 4 टीमो में दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में लग गई। जिसके बाद भी लगभग तीन से चार घंटे आग बुझाने में लग गए लेकिन तब तक सब कुछ जलकर चुका था दुकान मालिक ने बताया कि इसमें सरासर शाहाबाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के लापरवाही का नतीजा है जिसका खामिया उन्हे भुगतना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें