हरियाणा डेस्क: पानीपत के बुधवार तड़के लगभग पांच बजे शक्ति नगर के वेस्ट गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि धुआं उठता देख उन्होंने गोदाम मालिक को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय आसपास के घरों में धुआं फैल गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
गोदाम के पास के घरों में दरारें
आग की तेज लपटों और ऊँची गर्मी के कारण गोदाम के आसपास के लगभग 100 मकानों में दरारें आ गईं। इससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना रहा।
ये भी पढ़ें : Bank Strike: कल बैंक खुलेंगे या नहीं? देशभर में कर्मचारियों ने की ये बड़ी घोषणा
दमकल की तीन घंटे की मशक्कत
जिला दमकल अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही दमकल की पूरी टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग बुझने के बाद भी गोदाम में रखे वेस्ट के सामान से धुआं उठता रहा, जिससे क्षेत्र में तनाव बना रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोदाम में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण नहीं थे, जिस वजह से आग पर नियंत्रण पाने में देर हुई।
धुआं देखकर लोग घरों से बाहर निकले
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह उठते ही घरों के बाहर घना धुआं देखा गया। बाहर निकलकर उन्होंने देखा कि गोदाम में आग लगी हुई है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई। दमकल विभाग ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अभी भी गोदाम से धुआं उठ रहा है।
ये भी देखें : ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਗਵਰਨਰ Gulab Chand Kataria ਦਾ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਬਣ ਰਿਹਾ ਲੋਕ ਲਹਿਰ
मेष: दिन शुभ रहेगा...