Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : दमकल कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल आज से

Registry Work Stop in Punjab

Registry Work Stop in Punjab

चंडीगढ़। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी प्रदेश में 103 दमकल केंद्रों पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे। यूनियन की ओर से लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए करीब 85 विधायकों को मांगपत्र साैंप चुके हैं।

कर्मचारियों की नहीं हो रही सुनवाई

कर्मचारी संगठनों ने राजस्व मंत्री के बयान पर आक्रोश जताते हुए उन पर हड़ताल को कमजोर करने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 20वें दिन भी जारी रही। हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ व नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजिन्दर और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने संयुक्त बयान में कहा कि राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने दकमल कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर दिए बयान में हड़ताल को बेअसर बताया है और नियमित आग बुझाने जैसे कार्य जारी होने की बात कही है।

3158 पद स्वीकृत, काम कर रहे 568 कर्मी

शास्त्री ने कहा कि फरीदाबाद में आग बुझाने के दाैरान दो दमकल कर्मियों की माैत हो गई थी उन्हें उचित मुआवजा और शहीद का दर्जा देने का सरकार निर्णय नहीं कर सकी है। कहा कि प्रदेश के 103 दमकल केंद्रों पर कुल 3158 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में 2208 कर्मियों में से कुल 568 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। अभी 1648 दमकल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कहा कि सरकार निकाय कर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगे को पूरा नहीं कर रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

Exit mobile version